Headlines

बूढ़ातालाब में गंदगी की शिकायत पर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, चलाया सफाई अभियान

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) में गंदगी की जनशिकायत मिलने पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई अभियान चलाकर तालाब परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटवाया।

जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद सरोवर में गंदगी होने की शिकायत मिलने के बाद जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां सफाई मित्रों की सहायता से अभियानपूर्वक कचरा उठवाया गया और परिसर की सफाई कराई गई।

नगर निगम की टीम ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।

नगर निगम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना और नागरिकों से जुड़ी स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। बूढ़ातालाब जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम द्वारा कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *