बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाभियान की शुरुआत जिले मे रविवार 15 नवंबर से हो गया। जिले के सभी 181 उपार्जन केंद्रों मे जनप्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारियों की उपस्थिति मे विधि विधान से पूजा -अर्चना कर धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत धान खरीदी केंद्र भरसेला, करमदा औऱ अर्जुनी मे स्वयं पूजा -अर्चना कर धान खरीदी का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर परंपरानुसार तौल मशीन व बाट की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ धान बेचने पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर, गुलाल-तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया। इसके साथ ही श्रीफल औऱ पौधे देकर किसानों को सम्मानित भी किया गया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने किसानों द्वारा लाये गए धान की नमी मॉइश्चर मशीन से जाँची तथा इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन से धान का वजन कराया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि शासन के निर्देशानुसार धान मे नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसानों को इसकी जानकारी दें ताकि उपार्जन केंद्र लाने से पहले ही धान को ठीक से सूखा लें। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें,उन्हें धान बेचने मे कोई परेशानी न हो।
कलेक्टर ने धान बेचने पहुंचे किसानों से टोकन कटाने, उपार्जन केन्द्र मे व्यवस्था तथा धान बेचने मे किसी प्रकार की कठिनाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि इस बार शासन ने भरसेला उपार्जन केंद्र मे धान बेचने पहुंचे किसान किशोर कुमार ने बताया कि वह 42 क्विंटल धान बेचने लाए हैं। टोकन घर मे ही मोबाइल से कटाया।मोबाइल से बहुत आसानी से टोकन मिल गया। उपार्जन केंद्र मे किसानों के लिये पेयजल व शौचालय की व्यवस्था हैं। धान बेचने मे कोई परेशानी नहीं हुई। किसान मनीष कुमार ने बताया कि वह 36 क्विंटल धान बेचने लाये हैं औऱ उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड बोनस अंतर्गत कम धान बेचने पार भी पूरा अंतर राशि देने के निर्णय का स्वागत किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने उपार्जन केन्द्र करमदा मे धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की सराहना की औऱ खरीदी प्रभारी को पारदर्शी ढंग से खरीदी संपन्न कराने के निर्देश दिये।उन्होंने किसानों को बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे सक्रिय रहता है। किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो किसान कंट्रोल रूम नंबर 9201899925 पर संपर्क करें।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी 13,839 रुपये बोनस मिलेगा।
बताया गया कि जिले में पहले दिन 126 केंद्रों में
411 टोकन 1358 मैट्रिक टन का जारी हुआ है