Headlines

रोहिणीपुरम से कालीबाड़ी तक सफाई अभियान, जनशिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची निगम की टीम

रायपुर। शहर में गंदगी और कचरे से संबंधित जनशिकायतों पर रायपुर नगर पालिक निगम का स्वास्थ्य विभाग तत्काल एक्शन में आया। विभाग ने रोहिणीपुरम क्षेत्र, गणपत सिंधी स्कूल मार्ग और कालीबाड़ी ट्रैफिक थाने के पीछे स्थित मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे फैले कचरे और गंदगी को हटवाया।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग को इन क्षेत्रों में गंदगी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तत्काल सफाई कामगारों की टीम संबंधित स्थानों पर भेजी। टीम ने सड़क किनारे फैले कचरे को उठवाया और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता सुनिश्चित की।

नगर निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित स्थानों पर फैली गंदगी को हटाया गया। विभाग ने प्राप्त जनशिकायतों का तत्काल निराकरण किया।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *