Headlines

पत्थलगांव में बड़ा हादसा, जर्जर पुल से नाले में गिरा ट्रेलर, तीन घायल

जशपुर। जिले के पत्थलगांव स्थित नंदन झरिया पुल पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोनभद्र से रायगढ़ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर नंदन झरिया पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान पुल की जर्जर हालत और खराब सड़क के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते ट्रेलर पुल से नीचे नाले में जा गिरा। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान गौरी शंकर गोंड, विजय कुमार (दोनों निवासी बभनी) और रामानंद के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को ट्रेलर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *