Headlines

उत्तराखंड बस हादसे पर CM साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

रायपुर। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने आगे कहा कि इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ‘ॐ शांति’ लिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *