Headlines

विवाद कर सो गया पति, पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली

मोहला। जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के सिवनी बाजोपारा गांव में घरेलू विवाद के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में आए दिन होने वाली मारपीट से परेशान पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। (cg mohla crime news)

मृतक की पहचान कारजू राम पुरामे (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी मालती पुरामे (27 वर्ष) है। पुलिस के अनुसार, कारजू राम शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। (cg crime news)

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कारजू राम नशे की हालत में सो गया। इसी दौरान मालती ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने पति के चेहरे, गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जांगय बाई अपनी बेटी और दामाद के साथ घर पहुंचीं। वहां कारजू राम परछी में खाट पर मृत अवस्था में मिला। आसपास खून फैला हुआ था और खाट के नीचे खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। इसके बाद परिजनों ने खड़गांव पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त की और आरोपी मालती पुरामे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *