Headlines

CM साय आज ऑडिट पखवाड़ा-2026 उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद बलौदाबाजार जिले के सुहेला में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:15 बजे वे महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:15 से 11:45 बजे तक आयोजित ऑडिट पखवाड़ा -2026 उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम साय दोपहर 12:15 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:15 से 1:30 बजे तक आयोजित “Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3” कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के बाद सीएम साय दोपहर 1:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर 1:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:05 बजे सुहेला स्थित दुर्गोत्सव मैदान पहुंचेंगे।

सुहेला में दोपहर 2:10 से 3:10 बजे तक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से रवाना होकर शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *