Headlines

महाराष्ट्र के भाजपा सांसद रामराव वडकुते का निधन, CM देवेंद्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते के निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि रामराव वडकुते के निधन से राजनीति ने एक सरल और सहज व्यक्तित्व को खो दिया है।

फडणवीस ने अपने संदेश में कहा कि रामराव वडकुते ने हिंगोली जिले में भाजपा संगठन के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने धनगर समाज के लिए भी उल्लेखनीय काम किया। इसके अलावा उन्होंने शेळी-मेंढी विकास महामंडल के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली और सहकारिता क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वडकुते हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों के प्रति संवेदनशील रहे। उनके निधन से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *