रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के ग्राम चरौदा पहुंचे। यहां उन्होंने सेवा संवाद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां की गई थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
पटवारी संघ का हड़ताल ख़त्म
सीएम साय ने कहा, पटवारी संघ के डेलीगेशन से चर्चा हुई है और उन्होंने अपना हड़ताल जो पिछले कई दिनों से चल रहा था, उसको तोड़ने का वादा किया है और उनकी जो मांगे थी की उनके वेतन और प्रमोशन को लेकर एक समिति का गठन किया जाए तो समिति का गठन होगा और समिति में वो भी अपना सुझाव रखेंगे और उसमें समिति उचित रिपोर्ट सरकार को देगी और जो पिछले दिनों हड़ताल के समय में कुछ लोगों के ऊपर कार्यवाही हुई है तो उन पर भी सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। पटवारी संघ आंदोलन समाप्त कर रहे हैं तो उनका स्वागत है।