रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने में युवाओं की नई सोच और जनसेवा के प्रति उनका उत्साह बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति युवाओं का समर्पण ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन के युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

