Headlines

नगरी विवाद पर धमतरी पुलिस का बयान, आरक्षक से मारपीट पर FIR और निरीक्षक के आचरण की जांच

धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में 22 नवंबर को प्रार्थना सभा को लेकर हुए विवाद और झड़प के मामले में धमतरी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट किए जाने के मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। वहीं, एक पुलिस निरीक्षक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने संबंधी शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है।

रविवार 22 नवंबर को नगरी क्षेत्र में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने एक कथित प्रार्थना सभा और उसमें शामिल लोगों के विरोध में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी, जो बाद में झड़प में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे एक पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने में FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस निरीक्षक के खिलाफ शिकायत की जांच

घटना के दौरान एक पुलिस निरीक्षक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने संबंधी शिकायत भी विभाग के संज्ञान में आई है। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *