Headlines

Raipur : सील भवन में दूसरा दरवाजा खोलकर चलाया जा रहा था कारोबार, भवन स्वामी पर FIR दर्ज

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक-8 में बकाया राशि के चलते सील किए गए भवन में अवैध तरीके से दूसरा दरवाजा खोलकर व्यवसाय संचालित करने का मामला सामने आया है। भवन स्वामी द्वारा सील बंद कार्रवाई के बावजूद दूसरे रास्ते से कारोबार जारी रखने पर उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, भवन पर बकाया होने के कारण नगर निगम जोन-8 की टीम ने पहले ही उसे सील कर दिया था। आरोप है कि भवन स्वामी ने निगम की कार्रवाई को दरकिनार करते हुए अवैध तरीके से दूसरा दरवाजा खोल लिया और वहां से व्यवसाय का संचालन शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। निगम की कार्रवाई के बावजूद सील किए गए भवन में इस तरह कारोबार संचालित किए जाने को लेकर अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *