Headlines

किरंदुल NMDC के जनरल मैनेजर सुधांशु वर्मा निलंबित

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग और उससे जुड़े पर्यावरणीय नुकसान को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किरंदुल परियोजना में पदस्थ जनरल मैनेजर (एचआर) सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। NMDC के हैदराबाद स्थित निदेशालय से 24 नवंबर 2026 को जारी आदेश के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सुधांशु वर्मा, जनरल मैनेजर (एचआर), BIOM किरंदुल कॉम्प्लेक्स को NMDC Employees Conduct, Discipline and Appeal Rules, 1978 के नियम 20 के तहत निलंबित किया गया है। आदेश में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित होने का उल्लेख किया गया है।

निलंबन के दौरान किरंदुल ही रहेगा मुख्यालय

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सुधांशु वर्मा का मुख्यालय किरंदुल कॉम्प्लेक्स निर्धारित किया गया है। उन्हें कार्यकारी निदेशक की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

कार्रवाई के कारणों पर प्रबंधन ने नहीं खोला पत्ता

इस निलंबन आदेश में सुधांशु वर्मा के खिलाफ लगाए गए विशिष्ट आरोपों या कार्रवाई के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में उनके निलंबन के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि किरंदुल में वेस्ट माइनिंग और उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है। इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दल भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसे समय में NMDC के वरिष्ठ अधिकारी का निलंबन अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *