रायपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार और नशे का सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (देवार पारा) में दबिश दी। इस दौरान नशे से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों को चिन्हांकित कर 17 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे की गतिविधियों को लेकर लगातार सूचनाएं और शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम ने इलाके में कार्रवाई की। टीम ने नशे का सामान बेचने और सेवन करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच की तथा संबंधित लोगों को समझाइश भी दी।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे की गतिविधियों और विवाद की आशंका से लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। इसे देखते हुए भविष्य में शांति भंग होने और संज्ञेय अपराधों को रोकने के उद्देश्य से 17 लोगों के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इन 17 लोगों पर हुई कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जद में भरत वर्मा , गिरिशा चौहान, पिदु वर्मा, पप्पन साहू, गोपाल तेलासी , हुसैन कुलहरिया, बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया, हिम्मत चौहान, जुगराज जुगनिया , कबीर सोनी , अंकित ध्रुव, बलजीत कुलहरिया, मोहित कुलहरिया, सिंह साहू, भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी, चंदन पाल और अमन गोपाल शामिल हैं।