रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में दबिश देकर ताश पत्ती से काटपत्ती जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 10 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर रेड की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण कुमार गुप्ता, सत्यानंद जेना, अमित बेहरा और सिद्धेश्वर सुरेन्द्र को जुआ खेलते हुए पकड़ा। वहीं, कुछ अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 10,300 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम
- लक्ष्मण कुमार गुप्ता (50 वर्ष), निवासी ग्राम कुकुर्दा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
- सत्यानंद जेना (57 वर्ष), निवासी ग्राम मनुवापाली, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
- अमित बेहरा (40 वर्ष), निवासी ग्राम सकरबोगा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।
- सिद्धेश्वर सुरेन्द्र (28 वर्ष), निवासी ग्राम जामगांव जुनाडीह, वर्तमान निवासी ग्राम महापल्ली, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।