Headlines

महिला प्रहरी का रेप, राउंड पर आए जेलर ने बनाया हवस का शिकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला जेल प्रहरी ने जेलर पर जबरन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा चुका है।

डीसीपी आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि महिला जेल प्रहरी रात करीब 12 बजे गांधीनगर थाने पहुंची थी। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि जेल में राउंड पर आए जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।

डीसीपी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *