Headlines

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शमी के राजनीति में प्रवेश को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद शमी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले मोहम्मद शमी की इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी मुलाकात ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मोहम्मद शमी?

शमी के भाजपा में शामिल होने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक न तो मोहम्मद शमी और न ही भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने या पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। ऐसे में उनकी मुलाकात के राजनीतिक मायने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *