मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, जिले के 41 परीक्षा केन्द्रों में होगी आयोजित

धमतरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आगामी 26 अप्रैल को छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) अंतर्गत उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि धमतरी जिले के 41 केन्द्रों में सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक यह परीक्षा आोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा। अभ्यर्थियों को व्यापम द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों में समय पर पहुंचने कहा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *