दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण 

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. 2024 में उन्होंने अपने पहले बच्चे, बेटी दुआ का स्वागत किया था. अब दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं. रविवार, 19 अप्रैल को दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

तब से इंटरनेट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. एक तरफ रणवीर अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. दूसरी तरफ, दीपिका अपने काम में बिजी हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ की एक क्यूट तस्वीर शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. फोटो में दुआ ने अपने नन्हे हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़ा हुआ था. इस ऐलान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और फैंस बेहद खुश हो गए. कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्रिटीज ने कपल को बधाई दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखेंगी. बताया गया है कि वह फिल्म ‘राका’ के लिए वो एक्शन सीन शूट कर रही हैं. इस पिक्चर के हीरो साउथ स्टार अल्लू अर्जुन हैं. इसके अलावा दीपिका को शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में भी देखा जाएगा. ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *