नई दिल्ली। कच्चा तेल (Crude Oil Price) एक बार फिर उछाल मारने लगा है और इसका असर हांगकांग से लेकर साउथ कोरिया तक दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार के लिए भी विदेशों से मिले-जुले सिग्नल आ रहे हैं।
अमेरिका और ईरान (US-Iran) में दूसरे दौर की शांति वार्ता पर बात आगे बढ़ रही है, लेकिन दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जहां Crude Oil Price धड़ाम नजर आया था और 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था, अचानक फिर से उछाल मारने लगा और 98 डॉलर के पार निकल गया।
