पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने अतुल पब्लिसिटी के CEO अनंत जैन को शादी की सालगिरह पर बधाई दी 

रायपुर। पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने अतुल पब्लिसिटी के CEO अनंत जैन को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है, सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार ज़ाकिर घुरसेना ने बधाई संदेश में लिखा, हसीन चेहरे की ताबिंदगी मुबारक हो, तुम्हे ये साल गिरह की खुशी मुबारक हो। अतुल पब्लिसिटी के सीईओ, युवा तुर्क अनंत जी का 22 अप्रैल को शादी की सालगिरह है। 22 अप्रैल का दिन अनंत जी के जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है। आज के ही दिन उन्होंने राशि जी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनो अजनबी राहगीर थे पर दोनों के मंजिल आज के दिन एक हुए थे।

एक दूजे का हाथ थाम कर नई मंजिल की ओर कदम बढ़ा रहे इस जोड़ी को इस मुबारक दिन की मै उन्हें तहे दिल से बधाई शुभकामनाएं और मुबारकबाद देता हूं। 22 अप्रैल का दिन वाकई उनके लिए ही नहीं परिवार के लिए और दोस्तों के लिए भी खास दिन है। क्योंकि आज के ही दिन उन्होंने अपने जीवनसाथी राशि जी के साथ नई जिंदगी का सफर शुरू किया था। उन्हें माता पिता बड़े पापा मम्मी, चाचा चाची, भाइयों के आलावा बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और प्यार से उनके हर सुख दुख का साथी मिला था। जो अनंत जी के हर कदम में साथ निभा रहीं हैं। उनके आने से घर में स्नेह का बादल छाया और आनंद की बारिश होने लगी। कहते हैं कि पत्नि इंसान की तकदीर और ताक़त भी होती है और घर को घर बनाने में उनका हाथ रहता है। मेरी और सभी चाहने वालों की ओर से कामना है कि जन्मों जन्मों के अटूट बंधन का सफर यूं ही मुसलसल चलता रहे, उनके बीच मोहब्बत की महक महकता रहे, आपका रिश्ता यूं ही सलामत रहे। और इस खुशी के दिन पर उनके लिए शायर अहमद फ़राज़ साहब का शेर नज्र है – तुम्हारी सालगिरह पर यही दुआ है, तुम्हे फ़लक पे जितने सितारे हों उतनी खुशियां मिले… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *