MLA अजय चंद्राकर ने खड़गे को माला जपने की सलाह दी

रायपुर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसे लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने खड़गे के बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों के निकट संपर्क में है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवादियों के साथ डिनर करते थे. विधायक चंद्राकर ने तंज करते हुए नसीहत दी कि खड़गे की जीभ और दिमाग नियंत्रण में नहीं है, उन्हें संन्यास लेकर माला जपना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज पहली बार भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत है. किसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे उसका संदेश जाएगा ही. जिस क्षेत्र में वो जा रहे हैं, उसे बहुआयामी बनाए का सरकार प्रयास कर रही है.

सचिन तेंदुलकर प्रस्तावित दौरे में बदलाव हुआ, गिदम के जांवगा और पनेड़ा के अलावा छिंदनार ही जाएंगे. इसके बाद कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आंनद शुक्ला ने सचिन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सवाद खात्मे का दावा करने वाली भाजपा देश के लीजेंड क्रिकेट खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं. इसी पर अब भाजपा विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस किस आधार पर आरोप लगा रही है. जितना प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर हो उनके लिए ऐसी बाते नहीं कहनी चाहिए. छत्तीसगढ़ का छवि खराब होता है. कांग्रेस का प्रयास यही है कि छत्तीसगढ़ की छवि खराब हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *