रायपुर। रायपुर-अभनपुर के बीच राखी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिअकप ने पंचर बना रहे युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में युवक तोषण निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बारे में मृतक के पिता जीवन लाल निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि अपने पीकअप से किराया पर सामान छोड़ने-लाने का काम करते है। 20 मई को वे अपने बेटे चंदन निर्मलकर और तोषण निर्मलकर को भी साथ में लेकर रायपुर गया हुआ था। राजधानी रायपुर से सामान लेकर गोबरा नवापारा लौट रहा था। तभी रात 12 बजे इंडियन पेट्रोल पंप के सामने एक्सप्रेसवे रोड में पीकअप का टायर पंचर होने पर वाहन को सड़क किनारे खडी कर टायर को चंदन निर्मलकर और तोषण निर्मलकर निकाल रहे थे, और वे ढाबा में नट-बोल्ड के लिए गया था।
इस दौरान रायपुर तरफ से आ रही पीकअप के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया। जिससे तोषण निर्मलकर के सिर, दोनो हाथ, दोनो पैर, पेट औरशरीर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। वही चंदन निर्मलकर के सिर और शरीर के अन्य जगह में चोंटे आई है। पुलिस द्वारा आरोपी पीकअप क्रं0 CG04PR3438 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 281, 125(ए), 106(1) पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।