दुर्ग शहर में सामूहिक सुसाइड, कमरे अंदर पति-पत्नी और बच्चों की मिली लाशें 

दुर्ग। दुर्ग शहर में सामूहिक सुसाइड का मामला सामने आया है, कमरे अंदर पति-पत्नी और बच्चों की लाशें मिलने से मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस प्रशासन के बड़े अफसर वहां घटनास्थल पर पहुंचे है। 

मामले में संक्षिप्त जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की लाश कमरे अंदर होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जाँच करने पर मृतकों की पहचान पति गोविंद साहू 45 वर्ष और पत्नी चंचल साहू 40 वर्ष के साथ साथ उनके बेटे-बेटी दृष्णा साहू 13 वर्ष और यशांत साहू के रूप में शिनाख्त की गई। 

एसपी विजय अग्रवाल भी अन्य पुलिस अफसरों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट बुलाई गई है और मामले में जाँच की जा रही है। सुसाइड नोट भी मौके से बरामद करने की खबर है, सामूहिक सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *