रायपुर। PM मोदी द्वारा 23 मई को पूरे देश के 47 स्थान पर रोजगार मेला के तहत देशभर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
रोजगार मेला का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एन आई टी के सामने साइंस कॉलेज के पास रायपुर में 23 मई को आयोजित होगा। PM Modi
इस रोजगार मेले में रेलवे, पोस्टल, वित्त सेवा ,स्वास्थ्य सेवा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड विभागों में चयनित 257 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे न केवल चयनित अभ्यर्थियों को उनके भविष्य के निर्माण में एक सशक्त आधार मिलेगा, बल्कि यह पहल समूचे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी । Employment Fair
रोजगार मेला के मुख्य अतिथि दुर्गादास उइके जनजातीय केंद्रीय राज्य मंत्री रहेंगे।