महादेव घाट पूजा करने गया था परिवार, इधर में घर में हुई चोरी

रायपुर। कबीर नगर इलाके (Kabir Nagar) में चोरी हुई है। महिला के मुताबिक़ चोर आलमारी में रखे जेवरात ले उड़ा है। उन्होंने बताया कि वे सपरिवार हीरापुर ज्ञान भारती स्कूल (Hirapur Gyan Bharti School) के पास गुरूदीप प्रधान के मकान में किराए पर रहती है।22 मई की सुबह 10 बजे घर के मेन दरवाजा में ताला लगाकर सपरिवार महादेव घाट मंदिर दर्शन करने गये थे।

दर्शन करने के बाद दोपहर12:30 बजे वापस आये तो ताला टूटा था, दरवाजा लगा हुआ था, अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला मिला। उसमे रखे सोने का मंगल सूत्र माला , 4 दाना वजनी 8.830 ग्राम, एक जोडी चांदी का छागल वजनी 256.8 ग्राम, 2 जोडी चांदी का पायल वजनी 46.5 ग्राम और नगदी रकम 8000 रूपये गायब थी। पुलिस ने 305(a) , 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *