तेलीबांधा इलाके में पुलिस पार्टी ने नहीं की मारपीट, जांच रिपोर्ट

रायपुर। तेलीबांधा इलाके में पुलिस पार्टी ने मारपीट नहीं की है, जांच रिपोर्ट में तेलीबांधा पुलिस ने बताया, 14 और 15 जून की रात तेलीबांधा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम साहू,आरक्षक जानकी राम चंद्रवंशी एवं आरक्षक रमेश वर्मा पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे।

इस दौरान पेट्रोलियम रात लगभग 12:45 बजे विनय यादव अपने अन्य 07-08 साथियों के साथ होटल अंब्रोसिया के सामने सड़क किनारे खड़े थे, जिन्हें पेट्रोलिंग पर तैनात स्टाफ के द्वारा रात्रि हो जाने से घर जाने हेतु हिदायत दी गई थी, बाद पेट्रोलिंग के जवान थाना क्षेत्र के अन्य संवेदनशीलों में पेट्रोलिंग करने हेतु चले गए, पेट्रोलिंग के दौरान पुण: रात्रि लगभग 01:45 बजे पेट्रोलिंग में लगे स्टाफ पुणः अंब्रोसिया होटल के पास गए।

उस वक्त भी विनय यादव,सुजीत यादव, गोलू देवांगन और अन्य 15-20 लोगों उसी स्थान पर खड़े थे, जो पेट्रोलिंग टीम द्वारा पुणे उन्हें घर जाने हिदायत दी गई, जो मौके पर विनय यादव एवं उसके अन्य साथी उग्र होकर बात ही बात करने लगे जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस पार्टी द्वारा समझाइए दी गई,पुलिस पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है, रात्रि में ही विनय यादव एवं आरक्षक रमेश वर्मा का भी शराब मुलाइजा कराया गया है आवश्यकता पड़ने पर दोनों के मुलाहिजा रिपोर्ट उपयोग में लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *