रायपुर : टेक्निशियन की नौकरी दिलाने 25 लाख की ठगी

रायपुर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन में टेक्निशियन की नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित देवेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात इमरान कादरी से हुई। जिन्होंने पीड़ित को झूठा आश्वासन दिया कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन में सहायक ग्रेड 03 , प्रयोगशाला तकनीशियन, भृत्य पद पर भर्ती निकली है। कुलसचिव आर.एल. खरे से मेरी अच्छी पहचान है, मैं नौकरी लगा दूंगा।

बात सुनकर पीड़ित झांसे में आ गया। और प्रीतेश वर्मा, छाया वर्मा, राहुल साहू, सुषमा साहू, संजू साहू को बताया। सभी बेरोजगारों ने मिलकर 25 लाख जुटाए और इमरान कादरी को दे दिया। पैसे लेने के बाद फर्जी चयन सूची और नियुक्ति पत्र देकर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भेज दिया। वहां जाने के बाद पता चला कि ये नियुक्ति पत्र फर्जी है। जब पीड़ित ने इमरान कादरी को कॉल किया तो धमकी मिली। कोतवाली थाने को मिली शिकायत के बाद आरोपी इमरान कादरी के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *