छाती में ड्रग्स सप्लाई करते दो तस्कर अरेस्ट  

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध लगातार सघन एवं सुनियोजित अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य आधारित कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके अवैध नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। पुलिस की इस सतत एवं निर्णायक कार्यवाही का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।

इसी कड़ी में कुरूद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छाती गांव के हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000/-रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन (कीमत 10,000/-रूपये) एवं 01 मोटरसाइकिल (कीमत 20,000/-रूपये) भी जप्त की गई। जब सामान की कीमत 36 हजार रूपये है।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम  वाहिद खान और केशवराम ध्रुव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *