धौराभाठा में शराब का जखीरा धमतरी पुलिस ने पकड़ा

धमतरी। अर्जुनी पुलिस ने धौराभाठा गांव में शराब का जखीरा बरामद किया है। धौराभाठा गाँव में पहली बार पुलिस की रेड पड़ने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से पुलिस थाने में लगातार शिकायत पहुंच रही थी। लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही थी। एसपी ने हाल ही में थाना प्रभारी का ट्रांसफर कर अर्जुनी थाने में नए अधिकारी की पोस्टिंग की है। जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई है। 

53 पेटी शराब जब्त, कीमत ढाई लाख 

अर्जुनी पुलिस ने बताया कि धौराभाठा के रहने वाले खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू और कमलेश साहू के द्वारा अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां दबिश दी गई और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कीमत ढाई लाख बताई जा रही है। आगे की कार्रवाई करते पुलिस ने खिलानंद साहू और कमलेश साहू को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *