Headlines

Raipur Crime : दामाद की पुरानी रंजिश का बदला लेने ससुर पर हमला, पत्थर से किया वार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मजदूर को घेरकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों तथा पत्थर से हमला कर दिया। घटना में मजदूर के सिर और गले के पास चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सुधीर जगत ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। वह डॉ. राजेंद्र नगर में रावण पुतला, बूढ़ी माई मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान भोला के भाई गंगा, बुद्धू और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे।

आरोप है कि आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर कहा कि पहले सुधीर के दामाद जॉनसन ने उनके भाई भोला के साथ मारपीट की थी। इसी बात को लेकर सभी ने सुधीर के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।

पत्थर से हमला, सिर और गले में आई चोट

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने सुधीर को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और मौके पर पड़े पत्थर से मारपीट की। हमले में उनके सिर और गले के पास चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *