रायपुर। सीएम साय के आज 27 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर दौरा शेड्यूल जारी किया गया है, कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वे SIRD कैंपस, नया रायपुर पहुंचेंगे और जहां सभी जिला पंचायतों के CEO की बैठक लेंगे।
11 बजे तक मुख्यमंत्री का SIRD कैंपस, नया रायपुर में कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अटल नगर स्थित SIRD कैंपस से प्रस्थान करेंगे।
सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री वापस मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।