दंतेवाड़ा। आज सुबह 28 जुलाई को महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि भांसी थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। महिंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।