रायपुर। प्रदेश में अब एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा कर दी है, जिसका आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि आज के बाद छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर नहीं बिकेगा। इसके लिए जल्द आदेश जारी हो जाएगा।
बता दें कि प्रदेश में लगातार नकली पनीर की शिकायत मिल रही थी। कांग्रेस ने भी इसे मुद्दा बना रखा था, जिसके बाद से प्रदेशभर में नकली पनीर के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। इस बीच अब स्वास्थ्य मंत्री ने एनालॉग पनीर पर बैन लगाने का फैसला लिया है।
कैसे बनाए जाते है एनालॉग पनीर
एक प्रकार का नकली या सिंथेटिक पनीर है। इसे दूध के बजाय मुख्य रूप से पाम ऑयल (वनस्पति तेल), स्टार्च, सोया प्रोटीन और इमल्सीफायर मिलाकर बनाया जाता है। यह असली पनीर की तुलना में बहुत सस्ता होता है, इसलिए अक्सर होटल और रेस्टोरेंट इसका इस्तेमाल करते हैं।