Headlines

दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता खूबलाल ध्रुव ने लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग से सौजन्य भेंट की

दिल्ली। दिल्ली प्रवास के दौरान धमतरी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व बीजेपी कार्यकर्ता खूबलाल ध्रुव ने लोकप्रिय सांसद भोजराज नाग से सौजन्य भेंट की। उन्होने भेंट मुलाकात की जानकारी साझा करते www.cgbatchit.com को बताया कि आज दिल्ली पहुंचकर छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद भोजराज नाग से उनके सरकारी निवास पर सौजन्य भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके निवास पर रुकने का अवसर भी मिला, जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

सांसद भोजराज नाग जनता के बीच रहकर जनसमस्याओं के समाधान, आदिवासी समाज के उत्थान तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी सरलता, कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेश के विकास के लिए उनका दृष्टिकोण अत्यंत प्रेरणादायी है।मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व और प्रयासों से कांकेर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई संभावनाएँ साकार होंगी तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *