Headlines

लोहरसी गांव में शराब कोचिया गिरफ्तार

धमतरी। लोहरसी गांव में शराब कोचिया को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे अवैध रूप से शराब बेच रहा था। गिरफ्तारी की जानकारी देते अर्जुनी पुलिस ने बताया कि लोहरसी रेस्टहाउस के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लोहरसी का रहने वाल पुरुषोत्तम विश्वकर्मा तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे एक थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब जब्त किया गया। शराब कोचिया पुरुषोत्तम के खिलाफ अर्जुनी थाने में 95/2026, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *