रायपुर में 8 अगस्त से “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का होगा आयोजन 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देशभक्ति, नारी शक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं महापौर मीनल चौबे की बजट की घोषणा *अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान* की भावना को समर्पित रहेगा। आयोजन 8 अगस्त से 11अगस्त 2026 तक होगा।

इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रायपुर शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक भव्य मंच प्रदान करना तथा कला, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी इसमें भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ (ओपन माइक), वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति शामिल हैं। प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति एवं शास्त्रीय/अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य फिनाले में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

पंजीयन शुल्क

– एकल – ₹249

– युगल – ₹349

– समूह (6 सदस्य तक) – ₹599

– अतिरिक्त सदस्य – ₹99 प्रति व्यक्ति

पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क करें:

📞 9109029034, 9669039034

व्हाट्सएप: 9109029034

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *