आज डेढ़ घंटे तक चलेगी साय कैबिनेट की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है।

खासतौर पर मौजूदा बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और किसानों से जुड़े विषय बैठक के केंद्र में रहेंगे। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ से उत्पन्न हालात का आकलन किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार मौजूदा स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *