CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कुछ देर में आएंगे फैसले  

रायपुर। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 5 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक जारी है। बैठक में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार तथा प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़े अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक में उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। सरकार की प्राथमिकता वाले मुद्दों, अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग तथा निवेश से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र और विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मंत्रिपरिषद की बैठक से जुड़े फैसलों पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में लिए गए निर्णयों का सीधा असर प्रदेश के किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों पर पड़ सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नई नीतियों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *