पुरानी बस्ती में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने की फिराक में था तस्कर

रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.928 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 8 हजार 920 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांधपारा क्षेत्र में एक युवक बैग में गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अल्ताफ उर्फ बाबू, पिता अब्दुल हमीद, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांधपारा, थाना पुरानी बस्ती बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ, जिसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर 13.928 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *