जमीन लेनदेन को सुलझाने चौकी प्रभारी ने 20 हजार की रिश्वत ली - छत्तीसगढ़ बातचीत

जमीन लेनदेन को सुलझाने चौकी प्रभारी ने 20 हजार की रिश्वत ली

कानपुर. कानपुर में पुलिस पर कानून-व्यवस्था संभालने और अपराधियों की धरपकड़ के साथ जमीन के लेनदेन के विवाद सुलझाने के नाम पर रुपये भी ले रही है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक पीड़ित ने चौकी के दारोगा पर जमीन के लेनदेन के मामले में दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव निवासी चंद्रभान गुप्ता ने आरोप लगाया है कि चौकी के दारोगा आये दिन जमीन के लेनदेन के मामले में दोनों पक्षों को चौकी बुलाते हैं और फिर उन्हें समाप्त करा बीस हजार रुपये लेते हैं। पीड़ित ने बताया कि दारोगा उन्हें भी एक लेनदेन के मामले में चौकी लेकर आये। जहां पर दरोगा ने उनसे दूसरी पार्टी का रुपया देने की बात कहते हुए कहा कि उन्हें भी बीस हजार रुपये मिलना है। इस पर पीड़ित ने कहा कि दरोगा जी हमको भी एक जमीन बेचने में सात लाख रुपये लेने हैं। अगर वे दिला दें तो उस रकम में अपने 40 हजार रुपये काट लें।

पीड़ित ने दारोगा से कहा, ‘दरोगा जी! हमारा भी पार्टी से सात लाख रुपया दिला दीजिए, भले 40 हजार रुपये काट लीजिए।’ वहीं मामले में थाना प्रभारी ने आरोपों को गलत ठहराया है। इस मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने दारोगा पर रुपये लेने के आरोपों को गलत बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *