बस्तर संभाग में हो रही भारी बारिश, रायपुर बस स्टैंड जलमग्न - छत्तीसगढ़ बातचीत

बस्तर संभाग में हो रही भारी बारिश, रायपुर बस स्टैंड जलमग्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजधानी रायपुर में सुबह से हो रही तेज बारिश का असर शहर की व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बने अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में जल निकासी व्यवस्था चरमराती नजर आई। बारिश के बाद परिसर में जगह-जगह पानी भर गया। बस स्टैंड परिसर में बने गड्ढों में पानी भरने से कई वाहन फंस गए। यात्रियों और राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के कारण रायपुर समेत कई शहरों में यातायात भी प्रभावित हो सकता है। प्रशासन और स्थानीय निकायों के सामने जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *