Headlines

घटना घटी गणेशोत्सव की तैयारी के दौरान, दो मौतें

मुंबई। गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच भुलेश्वर इलाके में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात गणेश आगमन के दौरान ‘भुलेश्वर चा राजा’ की प्रतिमा गिर गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में 5 और 7 साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के बलराम मर्चेंट रोड पर कबूतरखाना के पास जय अंबे चौक में हुई. यहां ‘भुलेश्वर चा राजा’ की गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान लाई जा रही थी. इसी दौरान प्रतिमा गिर गई, जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एंबुलेंस सेवा समेत नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. उसके बाद घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया.

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) की मौत हो गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायलों में वैभव घेनंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *