Headlines

नाले में मछली पकड़ने के दौरान चाचा और भतीजे की मौत

यूपी। नाले में मछली पकड़ने के दौरान चाचा और भतीजे की मौत हो गई है। प्रतापगढ़ की घटना है, पुलिस प्रशासन ने बताया कि मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए पानी में कूदे उसके चाचा की भी डूबने से मौत हो गई. पुलिस और रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद चाचा का शव बरामद कर लिया, जबकि भतीजे की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 25 वर्षीय लल्ले शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास स्थित नाले में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. लल्ले को मुसीबत में देखकर उनके चाचा 45 वर्षीय नन्हे विश्वकर्मा उन्हें बचाने के लिए नाले में कूद गए. हालांकि, पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों पानी में डूब गए.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार का बयान

कल रात करीब 8 बजे तक लल्ले की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा. अब सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *