IPS TRANSFER : छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, बड़े स्तर पर फेरबदल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 24 अगस्त 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार प्रदेश में 31 IPS अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है।

नई पदस्थापनाओं में पुलिस मुख्यालय, प्रशिक्षण, प्रशासन, तकनीकी सेवाओं, यातायात, सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल हैं।आदेश के अनुसार पवन देव, भापुसे (1992) को महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुरुषोत्तम पाल सिंह, भापुसे (1994) को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिरीक्षक राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

एस.आर.पी. कल्लूरी, भापुसे (1994) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप गुप्ता, भापुसे (1995) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर सहित अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसके अलावा विवेकानंद सिन्हा, दीपांशु काबरा, अमित कुमार, डॉ. आनंद छाबड़ा और ओमप्रकाश पाल सहित कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों की भी नवीन पदस्थापना की गई है।

आदेश में पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ CID, यातायात, S4C, तकनीकी सेवाएं, नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सुरक्षा, रेल, प्रशिक्षण एवं विशेष शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।नवीन पदस्थापनाओं के तहत रवि कुमार कुड़े, यशवंत कुमार, विवेक शुक्ला, रोजेश कुर्रे, रजनीश सिंह, प्रशांत कुमार ठाकुर, आजातशत्रु बहादुर सिंह, पंकज अग्रवाल, रामकृष्ण साहू, मोहित गर्ग, रवि कुमार कुर्रे, चंद्रभूषण अक्षय कुमार, चिराग जैन और अंजली विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह (पुलिस) विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापन के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *