BalodaBazar : अधीक्षक की लापरवाही, सरकारी छात्रावास के बच्चे पढ़ रहे प्राईवेट स्कूल में, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम रसेड़ा एवं डमरू पहुंचे.उन्होंने ग्राम रसेड़ा स्थित शासकीय प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक लवकेश निराला अनुपस्थित मिले वहीं वाटर कूलर ख़राब व साफ़ -सफाई की कमी के कारण छात्रावास अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दीये।

कलेक्टर ने उपस्थित छात्रों से अधीक्षक के नियमित छात्रावास मे रहने, भोजन की गुणवत्ता, कमरों की साफ सफाई,स्कूल ड्रेस,पुस्तक आदि के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से छात्रावास की सीट संख्या,इस वर्ष की दर्ज संख्या की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि छात्रावास 50 सीटर है औऱ इस वर्ष 29 छात्र प्रवेशित है। यहां रहने वाले अधिकांश छात्र निजी विद्यालय मे पढ़ते है।

कलेक्टर ने इस दौरान रसोई,भण्डार क़क्ष शयन क़क्ष का अवलोकन किया। उन्होंने सब्जी औऱ चावल की गुणवत्ता,प्रति दिन की मेंन्यु के सम्बन्ध मे रसोइये से पूछ -ताछ की, वहीं छात्रों के बेड शीट की हर सप्ताह धुलाई करने, साफ़- सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने दरवाजे एवं अन्य टूट फूट की शीघ्र मरम्मत कराने, नव प्रवेशित छात्रों के नाम सूची बद्ध कर नाम पट्टीका मे अंकित करने सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम डमरू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीपी चेक कराने आए बुजुर्ग द्वारका प्रसाद से हाल -चाल पूछा औऱ उनका बी पी चेक कराया। बुजुर्ग द्वारका प्रसाद ने चश्मा की आवश्यकता बताई जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएचओ एवं एएनएम से हर माह डिलीवरी संख्या,प्रतिदिन ओपीडी संख्या,दवाइयों की उलब्धता की जानकारी ली औऱ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *