Headlines

बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला लापता, बिलासपुर का मामला

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका स्थित शिवम वाटिका कॉलोनी से 32 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 2 अक्टूबर की शाम अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु कुर्रे, पति हरीश कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, शिवम वाटिका कॉलोनी मोपका की निवासी हैं। बताया गया कि 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचीं।

महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। लगातार तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने मामले की सूचना सरकंडा पुलिस को दी। परिजनों ने महिला के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द उसकी तलाश करने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला के संबंध में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

महिला के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस से जल्द महिला का पता लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *