शनिवार को किया वादा कलेक्टर ने रविवार को किया पूरा

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर ग्राम डमरू निवासी द्वारिका प्रसाद को तत्काल नजर का चश्मा उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर शर्मा शनिवार को ग्राम डमरू स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीण बुजुर्ग द्वारिका प्रसाद ने कलेक्टर से आंखों से संबंधित अपनी समस्या साझा करते हुए चश्मे की आवश्यकता बताई।

कलेक्टर ने ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के तत्काल बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा द्वारिका प्रसाद की आंखों की जांच कर उन्हें नजर का चश्मा उपलब्ध कराया गया।

चश्मा मिलने पर द्वारिका प्रसाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या बताने के बाद इतनी जल्दी चश्मा मिल जाने से अब उन्हें दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों तक सहज और त्वरित रूप से पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं के तत्काल निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *