भगदड़ से अशोक धाम मंदिर में मातम, 9 की मौत - छत्तीसगढ़ बातचीत

भगदड़ से अशोक धाम मंदिर में मातम, 9 की मौत

बिहार. लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह-सुबह भगदड़ मचने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने भगदड़ और मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। भगदड़ में 19 लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। जल चढ़ाने के लिए सुबह से लोगों की लंबी लाइन लगी थी। कांवड़ियों की कतार के पास ही खेत में एक बिजली का पोल गिरने के बाद वहां करंट फैलने की अफवाह उड़ी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार अस्पताल में और एसपी प्रेरणा कुमार मंदिर परिसर में कैंप कर रहे हैं।

डीएम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। भगदड़ से मंदिर परिसर और अस्पताल में चीख-पुकार मची है। मृतकों के साथ रहे परिजनों के रोने से अस्पताल और मंदिर परिसर में मातम का माहौल है। जिला प्रशासन और आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मृतकों में एक महिला की पहचान नहीं हुई है।

मृतकों का नाम पता
मनमाला देवी, उम्र 44, पति निरंजन कुमार, बड़हिया, लखीसराय
रिंकू देवी, 50 वर्ष, पति नीरज यादव, सफियासराय, मुंगेर
हेमलता देवी, 55 साल, पति सुरेंद्र यादव, कैंदी प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय
ललिता देवी, 45 साल, पति- गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय
सोनी देवी, 50 साल, पति निरंजन सिंह, बड़हिया, लखीसराय
संगीता देवी, 40 साल, पति- रणवीर यादव, प्रतापपुर, हलसी, लखीसराय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *