× Popup Image
भखारा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक - छत्तीसगढ़ बातचीत
Skip to content
August 19, 2026
  • होम
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लेख
  • व्यापार

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

  • होम
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लेख
  • व्यापार
Headlines
  • स्रोत महोत्सव 2026 में बोले CM विष्णुदेव साय – नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा

    12 minutes ago12 minutes ago
  • कार चढ़ाकर हत्या, रायपुर कोर्ट में कातिल ने किया सरेंडर

    27 minutes ago27 minutes ago
  • नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

    35 minutes ago35 minutes ago
  • फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

    1 hour ago1 hour ago
  • भखारा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

    2 hours ago2 hours ago
  • ग्राहकों को बीमारी बेच रहे थे…रायपुर शहर के 52 दुकानों-होटलों संचालकों पर जुर्माना

    2 hours ago
  • छत्तीसगढ़

भखारा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

batchitcgnews2 hours ago2 hours ago01 mins

धमतरी। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी से भखारा होकर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुबह 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक भारी वाहनों का इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इस व्यवस्था के तहत धमतरी से भखारा होकर रायपुर तथा रायपुर से भखारा, धमतरी होकर अन्य स्थानों एवं शहरों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समयावधि में भखारा मार्ग का उपयोग नहीं करना होगा। ऐसे भारी वाहन अपने गंतव्य तक आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का उपयोग करेंगे। इससे भखारा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने के साथ स्थानीय नागरिकों एवं छोटे वाहनों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

बीते दिनों कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग द्वारा अर्जुन मोड़ (भखारा), खपरी उत्तर (बस्ती) और अटल चौक पर निर्धारित यातायात व्यवस्था से संबंधित साइन बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। यातायात व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों का उद्देश्य आमजन की सुविधा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग एवं समय-सीमा का पालन करने की अपील की।
जिला प्र

Tagged: BHAKHARA

Post navigation

Previous: ग्राहकों को बीमारी बेच रहे थे…रायपुर शहर के 52 दुकानों-होटलों संचालकों पर जुर्माना
Next: फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

स्रोत महोत्सव 2026 में बोले CM विष्णुदेव साय – नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा

batchitcgnews12 minutes ago12 minutes ago 0

कार चढ़ाकर हत्या, रायपुर कोर्ट में कातिल ने किया सरेंडर

batchitcgnews27 minutes ago27 minutes ago 0

नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

batchitcgnews35 minutes ago35 minutes ago 0

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

batchitcgnews1 hour ago1 hour ago 0
Owner & Editor - N. Pal , Sub-Editor - Jageshwari, Gmail - batchitcgnews@gmail.com , Mobile - 9399701018 Place - Kamal Vihar Sector 01 Raipur, Chhattisgarh Pin - 492015 Powered By BlazeThemes.